फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

पॉश इलाके से लेकर गांव तक कोरोना, कुटीरपुर में बुजुर्ग और सरोजनी कॉलोनी की महिला में मिला संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुटीरपुर गांव में एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है तो वहीं सरोजनी कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। अब तक जिले में पांच कोरोना एक्टिव केस हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होते ही बुजुर्ग को पीजीआई रेफर करने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। वहीं सरोजनी कॉलोनी में भी आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित दो केस और मिले हैं, जिसमें से शहर की पॉश कॉलोनी सरोजनी कालोनी में 35 वर्षीय महिला और प्रताप नगर के गांव कुटीपुर निवासी 65 साल का बुजुर्ग है। बुजुर्ग की दो साल से पीजीआई में डायलिसिस होती है। वहीं पर उसका कोविड का सैंपल लिया गया था। जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। तुरंत आधी रात को ही पीजीआई से टीम यहां पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गई। दोनों पॉजिटिव केस की सूचना मिलते ही डीसी मुकुल कुमार, एसपी हिमांशु गर्ग और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और इलाके को सील कराने के बाद परिवार के लोगों को आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त है बुजुर्ग
कुटीपुर का संक्रमित बुजुर्ग डेढ़ साल से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त है और जगाधरी सिविल अस्पताल में लगातार उसकी डायलिसिस होती है व यह व्यक्ति काला पीलिया से भी ग्रसित है। उसकी चंडीगढ़ पीजीआई की ट्रैवल हिस्ट्री भी बताई जा रही है। उसकी पत्नी, दो बच्चों व बेटी को कोविड अस्पताल जगाधरी में लाया गया है। यहां पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उसकी पत्नी खिजराबाद स्थित वन विभाग की नर्सरी में मजदूरी का कार्य करती थी। वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक उसकी 15 दिन पहले नर्सरी से छुट्टी कर दी गई थी। इसके अलावा दो बेटे एक बेटी एक पुत्र वधू व एक पौत्री भी है। कुटीपुर में कुल 7 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बुखार और खांसी होने पर सैंपल लिया
-सरोजनी कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला ने बुखार व खांसी होने पर निजी अस्पताल में जांच कराई। जहां पर उसे संदिग्ध देखते हुए कोविड अस्पताल में भेजा गया। 30 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच को भिजवाया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। तुरंत उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। इस कॉलोनी से 20 लोगों के सैंपल लिए गए है। पड़ोसियों का कहना है कि कुछ दिन पहले महिला के परिवार में एक कार्यक्रम भी हुआ था। जिसमें बाहर से भी कई परिचितों ने शिरकत की थी। फिलहाल कॉलोनी में लोग चौकन्ने हो गए हैं।
लॉकडाउन में ढील के बावजूद सावधानी बरतें
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब 5 एक्टिव कोरोना केस हो गए हैं और पीड़ित व्यक्तियों का कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ढील देने का यह मतलब नहीं कि लोग घरों से बाहर निकलें। सभी लॉकडाउन के नए नियमों का पालन करें तथा अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। दोनों जगहों को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर लिया। हर घर में स्क्रीनिंग की जा रही है और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

दोनों स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। न तो कोई व्यक्ति व वाहन बाहर से आ सकता है और न ही यहां रहने वाला व्यक्ति और कोई भी वाहन बाहर जा सकता है। उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।
मुकुल कुमार, डीसी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed