फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona pojitive

पांच वर्षीय लड़की समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona pojitive
ट्विनसिटी में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रतिदिन कोरोना मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। अब जिले में कुल 409 मरीज कोरोना के मरीज है। इसमें से 54 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात को नौ नए कोरोना मामले आए हैं। इसमें 55 वर्षीय पुरुष देवी भवन बाजार जगाधरी, 62 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय लड़की कालिंदी कालोनी से है, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं। 35 वर्षीय पुरष गांव उंचा चांदना, 24 वर्षीय महिला विश्वकर्मा मोहल्ला, 34 वर्षीय महिला गांव महिलावाली, 47 वर्षीय पुरुष विष्णु गार्डन जगाधरी, 67 वर्षीय पुरुष गांव हाफिजपुर दामला से है। ये भी पॉजिटिव मरीज के संपर्क के है। वहीं सोमवार को 13 नए कोरोना के मरीज आए हैं। जिनमें 50 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 34 वर्षीय पुरुष कल्याणनगर जगाधरी, 51 वर्षीय पुरुष संतपुरा गुरुद्वारा नजदीक मुकुंदलाल कालेज, 41 वर्षीय पुरुष विष्णुुनगर जगाधरी वर्कशॉप, 35 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष शांति कालोनी जगाधरी, 44 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 32 वर्षीय पुरुष गांव भंभोली, 27 वर्षीय महिला सेक्टर 18 हुड्डा जगाधरी, 70 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला जवाहर नगर जगाधरी वर्कशाप है। जो कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क से हैं। 18 वर्षीय पुरुष गांव हरनौल का रहने वाला है। सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि सोमवार को 22 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। जिन्हें घर भेज दिया गया है । अब तक जिले में 234 लोग डिस्चार्ज हो चूके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं। 13 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। सोमवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 150 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 19,987 सैंपल ले लिए गए हैं। जिनमें से 18,695 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 916 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed