फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona pojitive

18 नए मामलों के साथ 378 हुई संक्रमितों की संख्या, 161 सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
corona pojitive
corona pojitive - फोटो : Yamuna Nagar
कोरोना से 18 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 161 हो गई है। आए दिन बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग के लिए आफत आ गई है। चूंकि संक्रमित और संदिग्ध दोनों ही परिस्थितियों में विभाग एरिया सील करने सहित अन्य प्रयास कर रहा है, ताकि वायरस को वहीं तक रोक उसे निष्क्रिय किया जा सके। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। हालांकि 212 पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। लेकिन इन दिनों घटा रिकवरी रेट विभाग के लिए आफत बन गया है। जहां पहले कोरोना रिकवरी रेट 80 फीसदी से पार था, वहीं अब यह केवल 55 प्रतिशत रह गया है। गिरता रेट विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दूसरी ओर कईं मामले ऐसे भी सामने आए हैं कि उनकी न तो कोई ट्रैवल हिस्ट्री है और न ही किसी संपर्क कोरोना संक्रमित है। ऐसे मामलों में मरीज का कॉन्टेक्ट तलाशने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन वह उसे ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में विभाग के पास एतिहात के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात 9 नए कोरोना केस आए हैं। जिनमें 30 वर्षीय युवक दामला के कृष्ण नगर, 44 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 11 वर्षीय बच्ची साढ़ौरा से है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। वहीं 42 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष, एक वर्षीय बच्ची हुड्डा सेक्टर-17 से है। वहीं शनिवार को नौ नये संक्रमित मिले। इनमें 40 वर्षीय पुरुष विकास नगर कॉलोनी, 70 वर्षीय पुरुष गांव दादुपर जाटान, 62 वर्षीय पुरुष पुरानी कमेटी चौक रादौर, 25 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला गंगानगर कॉलोनी जगाधरी से हैं। इसके अलावा 85 वर्षीय पुरुष मधु कॉलोनी से जो कोरोना मरीज के संपर्क है, 40 वर्षीय महिला सिविल लाइन जगाधरी, 20 वर्षीय युवक देवी भवन बाजार जगाधरी, 36 वर्षीय युवक बैंक कॉलोनी का है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि अधिकांश मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। जबकि छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 212 लोगों ने कोरोना को मात दे जंग जीत ली है। लेकिन मरीजों का रिकवरी रेट कम हो गया है। पहले जिले में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत से अधिक था। लेकिन अब यह घट कर 56 प्रतिशत पहुंच गया है। जो विभाग के लिए परेशानी का कारण है। जिले में कुल 161 कोरोना मरीज हैं। जिसमें 149 जिले में है और 12 का दूसरे जिलों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये केस मिलने के बाद जिले में सैंपलिंग भी बढ़ गई है। शनिवार को विभाग की ओर से 288 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक कुल 18,940 सैैंपल ले जांच के लिए भेज जा चुके हैं। जिनमें से 17,553 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 754 लोगों की रिपोर्ट का अभी विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed