फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona pojitive

पकड़े गए आरोपी के संक्रमित होने पर नौ पुलिस कर्मी क्वारंटीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
corona pojitive
corona pojitive - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में बुधवार देर रात और वीरवार को कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति को छछरौली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल जाने के बाद आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद छछरौली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में कोरोना का भय बन गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने मे पहुंचकर आरोपी के सम्पर्क में आए नौ पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। वीरवार तक जिले में कुल 336 कोरोना के मामले हो चुके हैं। जबकि पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 193 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि अब जिले में एक्टिव केस 138 है। इसमें से सात जिले के बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिले में कुल 336 मरीज कोरोना पॉजिटीव पाये गए हैं। जिनमें से 52 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात को आठ 8 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 60 वर्षीय महिला गांव नवा शहर, 40 वर्षीय पुरुष जोडियां से है, जोकि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया है। वहीं 20 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन से, 26 वर्षीय पुरुष , 45 वर्षीय महिला पुराना हमीदा आनन्द कालोनी से, 33 वर्षीय पुरुष नया हमीदा कालोनी नजदीक खालसा स्कूल से, 21 वर्षीय पुरुष व 20 वर्षीय पुरुष जोकि बड़ा गांव पीपरौली जिला बलिया उतर प्रदेश के रहने वाले हैं। जो 25 जुलाई को गांव साबापुर में मजदूरी के लिए आए हैं। वहीं गुरुवार को 15 नए कोरोना के मरीज आए हैं। जिनमें 60 वर्षीय महिला गांव तेलीपुरा, 60 वर्षीय महिला उर्जनी, 60 वर्षीय पुरुष दामला, 30 वर्षीय पुरुष है। जो हिमाचल का रहने वाला है। 27 वर्षीय महिला गांव दड़वा, 30 वर्षीय पुरुष गांव भोगपुर साढ़ौरा से जो कि आंध्र प्रदेश से आया है। 29 वर्षीय पुरुष , 68 वर्षीय पुरुष , 66 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, 49 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरुष सढ़ौरा के रहने वाले हैं। जोकि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये है। वहीं 37 वर्षीय पुरुष पुरुष कालंदी कालोनी लालद्वारा से हैं। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि आज एक मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उसकी मुलाना अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वीरवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 150 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 17,590 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 16640 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 646 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जेल सुप्रीडेंट संजीव पातड़ का कहना है कि जिस ब्लॉक में कोरोना पाए गए आरोपी को रखा गया था, उसके साथ दो अन्य और आरोपी बंद थे। उन दोनों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें अलग अलग क्वारंटीन किया गया है। ब्लॉक को सैनेटाइज कर दिया गया है। इनके सम्पर्क में आएं सभी कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि नौ कर्मचारी आरोपी के सम्पर्क में आएं थे। उनके सैम्पल करवाएं गए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पूरे थाने की बिल्डिंग को भी सैनेटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed