फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona infection kills two elderly women, 338 new patients found, Yamunanagar

कोरोना संक्रमण दो वृद्ध महिलाओं की मौत, 338 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona infection kills two elderly women, 338 new patients found, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण ससे रविवार को दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 338 कोरोना के नए केस सामने आए हैं जबकि 318 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 13,209 संक्रमित मिल चुके हैं।इनमें से 11,724 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में रविवार को कोविड-19 का रिकवरी रेट 88.79 प्रतिशत रहा। यहीं नहीं 112 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रादौर के गुरुद्वारा गली निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। वहीं मॉडल टाउन निवासी 73 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत भी एक निजी अस्पताल में हुई। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने कराया। जिले में अब तक 230 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी 200 मौतों पर ही अटका हुआ है। हालांकि इस बार मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। निजी अस्पतालों में नमौत हो रही है, जिसकी गिनती विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

1970 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1279 एक्टिव केस हो गए है। इनमें से 1087 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है औरसे 40 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 152 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक दो लाख 69 हजार 243 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 52 हजार 254 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1970 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए 112 क्षेत्र
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार को 112 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है। जिले में अभी तक 4929 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से 3987 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। अभी 942 क्षेत्र एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed