फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona infected died

कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona infected died
कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत
विज्ञापन

सांस लेने में हुई थी तकलीफ, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई छह
थाना रादौर के तीन पुलिसकर्मियों सहित 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूूज एजेंसी
यमुनानगर। एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। लगभग पांच दिनों से बुखार के चलते एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह को सांस की परेशानी हुई और तभी वृद्ध ने दम तोड़ दिया। निगम के कर्मचारियों ने वृद्ध का अंतिम संस्कार किया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सभी परिजनों के कोरोना के सैंपल लिए गए। वहीं तीन पुलिसकर्मियों सहित 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल कोरोना के 482 मामले हो चुके हैं। वहीं 23 लोगों में कोई लक्षण न होने के कारण होम आइसोलेट किया गया है।
श्यामनगर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोना से हो गए। जिले में अब कोरोना से सात मौत हो चुकी है। इसमें से एक कपड़ा व्यापारी ने मुलाना में आत्महत्या की थी। सीएमओ डा.विजय दहिया ने बताया कि लगभग पांच दिन पूर्व वृद्ध को बुखार के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका कोरोना का टैस्ट कराया जो पॉजिटिव आया। सांस लेने में अधिक परेशानी के चलते उसे वेंटीलेट पर रखा गया। जहां पर शुक्रवार तड़के ही वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात को आठ कोरोना के नए मामले आए है। जिसमें 30 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय पुरुष गांव साढ़ौरा, 29 वर्षीय पुरुष जो कुशीनगर उत्तर प्रदेश से आया है और कल्याणपुरी जगाधरी में किराए पर रहता है। वहीं 26 वर्षीय महिला गांव रादौर, 56 वर्षीय पुरुष कमलानगर, 40 वर्षीय पुरुष गोपालनगर हनुमान गेट से है। 34 वर्षीय पुरुष गांव महमदपुर रादौर से, 31 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी से है। सभी कालोनियों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 45 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय युवक व तीन वर्षीय लड़का गांव साढ़ौरा से है, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आए है। वहीं एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कोविड 19 ईएसआई अस्पताल से घर भेज दिया गया है। अब जिले में कुल 482 कोरोना के मामले हो गए है। जबकि अब तक 283 लोगों ठीक कर घर भेज दिया गया है। जिले में अब 193 मरीज एक्टिव है। इसमें से 17 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। सीएमओ डा.विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को 230 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं 1163 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा में मिले पांच और केस
साढौरा से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वार्ड 15 में रहने वाले युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह कालाअंब के कारखाने में कार्य करता है। कई दिनों से बुखार की शिकायत होने पर टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इसका टेस्ट नाहन में हुआ था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद त्रिलोकपुर कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
89 लोगों के हुए एंटीजन टेस्ट 23 को किया होम आइसोलेट
सीएमओ विजय दहिया ने बताया कि सीएचसी साढौरा में 89 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। जिनमें बिजली कर्मचारी और उनके परिवार के लोग शामिल है। जिसमें से बिजली कर्मचारी की 29 वर्षीय पत्नी, तीन वर्षीय बेटे व 15 वर्षीय चचेरा भाई पॉजिटिव आया है। वहीं गुरूवार को पॉजिटिव रिटायर्ड शिक्षक की 45 वर्षीय पुत्रवधु भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा तीन की एंटीजन रिपोर्ट को संदिग्ध है। इनकी जांच दोबारा कराई जाएगी। कोई लक्षण दिखाई न देने के चलते होम आइसोलेट किया गया है।
बॉक्स
बॉक्स
रादौर में तीन पुलिसकर्मी हुए संक्रमित
थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की शुक्रवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। तीनों पुलिस कर्मचारियों का कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल मेें सैंपल लिए गए थे। इससे पूर्व गुरूवार को भी एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं थाने और क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थाने को स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज कराया।

11 क्षेत्रों को किया कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 11 क्षेत्रो को कंटेनमेंट मुक्त घोषित कर दिया है। जिसमें आत्म नगर कालोनी जगाधरी नजदीक गुलाब नगर का भाग, विष्णु गार्डन नजदीक सिविल अस्पताल जगाधरी का भाग, खंड सढौरा के गांव महमूदपुर का भाग, खंड सरस्वतीनगर के गांव सबलपुर का भाग, मुंडा माजरा यमुनानगर का भाग, छछरौली खंड के गांव मौजा खेडी (चको माजरी) का भाग, धर्मपुरा कालोनी कमानी चौक से वर्कशॉप रोड यमुनानगर का कुछ भाग, हुड्डा सैक्टर-17 के मकान नंबर 1564 से 1583 तक का भाग, विश्वकर्मा मोहल्ला तिलक बाजार यमुनानगर का भाग, अमरपुर (शिवपुरी-बी) यमुनानगर का भाग, आजाद नगर की गली नंबर 13-बी के भाग शामिल है। यहां पर 10 जुलाई से कोई भी केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed