फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona continues to wreak havoc: Funeral of 13 under Kovid Guideline, 6 confirmed by Health Department

कोरोना का कहर जारी : कोविड गाइडलाइन के तहत 13 का अंतिम संस्कार, 6 की स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Corona continues to wreak havoc: Funeral of 13 under Kovid Guideline, 6 confirmed by Health Department
यमुनानगर। लॉकडाउन का जिले में कुछ हद तक बेहतर रिजल्ट देखने को मिलने लगा है। पिछले दिनों की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या में कमी आई है वहीं रिकवरी दर बढ़ गई है। यह लोगों की जागरूकता और एकजुटता का ही परिणाम है। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन के तहत 13 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कराया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने छह लोगों की कोरोना से मरने की पुष्टि की है। मंगलवार को कोरोना के 317 केस मिले, जबकि 347 संक्रमित मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की है। जिले में अब तक 21,300 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 19,013 ने कोरोना के मात दी है। जिले में संक्रमण दर 6.99 प्रतिशत रह गई है जबकि रिकवरी रेट 89.26 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-17 निवासी 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत जिला अस्पताल में हो गई। हरबंशपुरा निवासी 63 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोना से हो गई, जबकि प्रेमनगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत डाबरा अस्पताल में हो गई। गांव खिजराबाद निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई वहीं गांव कुंडेनवाला निवासी 43 वर्षीय महिला की मौत गुलाटी अस्पताल में हो गई। इंद्रा कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की मौत गाबा अस्पताल में हो गई। जानकारी अनुसार, अमदालपुर से 39 वर्षीय महिला, भागीरथी कॉलोनी से 58 वर्षीय महिला, मुस्तिंबल से 44 वर्षीय महिला, न्यू दिल्ली से 68 वर्षीय वृद्ध, विष्णुनगर से 64 वर्षीय पुरुष, आईटीआई यमुनानगर से 75 वर्षीय वृद्ध, कैंप से 40 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि मंगलवार को 1972 एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 1438 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। तीन लाख चार हजार 595 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से दो लाख 78 हजार 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 2227 रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed