फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed the message of nation-building by forming a human chain

Yamuna Nagar News: मानव शृंखला बनाकर दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of nation-building by forming a human chain
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में मानव शृंखला बनाते विद्यार्थी। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्ष की देश सेवा के अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। करीब 1700 विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। मंत्री राणा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए। हर नागरिक को अपनी प्रतिभा, समय और ऊर्जा का कुछ हिस्सा राष्ट्र निर्माण के लिए अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रति सामूहिक समर्पण से ही श्रेष्ठ और समृद्ध भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने मानव शृंखला की सराहना करते हुए उनके प्रयास की प्रशंसा की। एडीसी नवीन आहूजा ने कृषि मंत्री को पौधा भेंट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक साढौरा बलवंत सिंह, ईश्वर पलाका, प्रदेश मंत्री मदन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद, डीएनटी बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, राम निवास गर्ग, सनातन धर्म प्रबंध समिति के पदाधिकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed