फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controversy over refusing to bathe in the river, a dozen youths beat up a woman and three youths

नदी में नहाने से मना करने पर विवाद, दर्जनभर युवकों ने महिला व तीन युवकों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Controversy over refusing to bathe in the river, a dozen youths beat up a woman and three youths
यमुनानगर। होली के हुड़दंग में जिले में विभिन्न जगह विवाद हुए। मलिकपुर बांगर में होली पर सोमनदी में नहाने से मना करने पर दर्जनभर युवकों ने महिला समेत चार लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। जगाधरी की एक कॉलोनी में युवती व उसके परिवार सदस्यों से मारपीट की गई। उधर, बुड़िया क्षेत्र के दमोपुरा में शराब पर छूट न देने पर कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार के चचेरे भाई से मारपीट की। उसपर पिस्टल तान कर धमकाया। इनके अलावा मारपीट के विभिन्न मामलों में घायल हुए 40 से अधिक सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बिलासपुर: खंड के गांव मलिकपुर बांगर के समीप सोमनदी नदी के किनारे सब्जियों व फलों की फसल तैयार कर रहे मजदूरों पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला व तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार न होता देख ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर निवासी मुर्शिदा, सालीम, भूलन, मुस्तान व अन्य मलिकपुर बांगर के समीप बह रही सोमनदी के किनारे जमीन ठेके पर लेकर उसमें फल व सब्जियां उगा कर बेचने का काम करते हैं। सहारनपुर निवासी भूरा ने बताया कि होली के दिन चार युवक नशे की हालत में गांव भमनौली की ओर से पटड़ी के रास्ते से सोमनदी के पास पहुंचे। नदी के समीप पौधों में पाइप से पानी दे रही एक महिला के पास आकर युवक बोले कि हमारे शरीर पर रंग लग गया है, हम यहां कपडे़ उतार कर नहाएंगे।
विज्ञापन

महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक उससे बहस करने लगे। बहस को बढ़ता देख आस पास रह रहे मजदूर व किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने साथ लगभग 15-20 अन्य युवकों के साथ आए। उनके हाथों में डंडे व तेजधार हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उनपर हमला बोल दिया। परिवार के अन्य सदस्य बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्होंने उन पर भी हमला बोल दिया। हमले में मुर्शिदा, सालीम, भूलन, मुस्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मुस्ताक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर मुलाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed