Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Control room made for flood control, people will be able to call for help

Yamuna Nagar News: बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए कंट्रोल रूम, फोन कर ले सकेंगे मदद

Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Control room made for flood control, people will be able to call for help
यमुनानगर। मौसम विभाग ने जिले में 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से जान माल की हानि न हो। इसलिए लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद होने का दावा करते हुए हर प्रकार की तैयारियां पूर्ण किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में जिले के उतरी क्षेत्र एवं पहाड़ी कैचमेंट एरिया में अचानक अधिक वर्षा होने के कारण जिले में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। इसलिए लघु सचिवालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिले के लोग बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगे टेलीफोन नंबर 01732-237801 पर फोन कर किसी भी समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों विशेषकर बच्चों को नदियों, नहरों, नालों व तालाबों की ओर न जाने दें। बारिश के मौसम में नदी, और नहरों का जलस्तर अचानक बढ़ने से कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने किसानों व मजदूरों से भी अपील की कि वे बारिश के दौरान नदियों के बीच टापू में स्थित खेतों एवं डेरों में जाने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

-------
सिंचाई विभाग के भी बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष:
नहर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग जगाधरी के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसका टेलीफोन नंबर 01732-237837 है। वहीं हथिनीकुंड बैराज के बाढ़ चेतावनी कक्ष के मोबाइल नंबर 9050804868 पर फोन किया जा सकता है। इन बाढ़ चेतावनी कक्षों में नदियों में बढ़ रहे जलस्तर की मात्रा की जानकारी उपलब्ध होगी। डीसी ने चेतावनी दी है कि बाढ़ जैसी स्थिति के दौरान बाढ़ राहत कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिवीजन पर यहां फोन कर लें सकेंगे मदद:
डीआरओ श्याम लाल ने बताया कि सब डिवीजन कार्यालय रादौर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01732-283899 का इंचार्ज एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक को बनाया गया है। सब डिवीजन कार्यालय बिलासपुर में 01735-273137 बाढ़ नियंत्रण कक्ष का इंचार्ज एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक को बनाया गया हैं। उपमंडल छछरौली के कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01735-295749 के इंचार्ज छछरौली के एसडीएम हैं। नगर निगम में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01732-237841 व मोबाइल नंबर 7988446044 पर बाढ़ संबंधी जानकारी देकर मदद ली जा सकेगी।

------
24 घंटे शिफ्ट में लगाई गई ड्यूटी
डीसी ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी जिला के उतरी छोर के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से किसी क्षेत्र में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति की जानकारी जिला के उच्च अधिकारियों को देनी होगी ताकि जिला प्रशासन तुरंत बाढ़ बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी से जुट सकें। इसके अतिरिक्त जिला के अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में भी ग्रामीण बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed