{"_id":"6997628e41ce9e69890bc052","slug":"contradictions-in-the-statements-of-uncle-and-nephew-during-interrogation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151684-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पूछताछ में चाचा-भतीजे के बयान में विरोधाभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पूछताछ में चाचा-भतीजे के बयान में विरोधाभास
Fri, 20 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोनिका। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। गांव भंभोल में हुई मोनिका उर्फ पूजा की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद मुख्य आरोपी योगराज को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पूछताछ में चाचा-भतीजे के बयान में विरोधाभास होने से पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात की जड़ में पारिवारिक रंजिश और पैतृक संपत्ति विवाद था।जानकारी के अनुसार, पूजा अपने मायके भंभोल में रह रही थी। वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार की इकलौती वारिस बन गई थी। इसी संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी योगराज को शक था कि उसका चाचा जसबीर पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए पूजा को उकसा रहा है। इसी आशंका और रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की। जांच के दौरान थाना छप्पर में चाचा और भतीजे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए।
विज्ञापन
पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मामले की कड़ियां और स्पष्ट होंगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पृष्ठभूमि, संपत्ति विवाद और संभावित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद का इतना भयावह रूप सामने आना बेहद चिंताजनक है।