फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contractors are not available, how can the Municipal Corporation start development work

Yamuna Nagar News: नहीं मिल रहे ठेकेदार, नगर निगम कैसे शुरू कराए विकास के काम

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Contractors are not available, how can the Municipal Corporation start development work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निकाय चुनाव की आचार संहिता में सवा माह नए काम नहीं हो पाए, वहीं अब कई काम निविदाओं पेंच में लटक गए हैं। निविदाओं में ठेकेदारों व एजेंसियों का रुझान नहीं दिखा। नगर निगम अफसरों को पर्याप्त बिड न आने पर टेंडर रिकॉल करने पड़ गए हैं।
इनमें शहर के विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर सहित 22.28 लाख रुपये के अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। बीती चार फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा पर आचार संहिता लागू हो गई थी, जो 12 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद खत्म हुई। इस तरह करीब सवा माह शहर में नए विकास कार्य नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इसके बाद आचार संहिता खत्म होते ही नगर निगम अफसरों की ओर से नए विकास कार्यों के टेंडर लगाने शुरू किए, लेकिन कई कामों के टेंडर में ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड नहीं आई। ऐसे में यह टेंडर रिकॉल करने पड़े हैं। डी-प्लान का वित्त वर्ष-2024-25 का गांव बूड़िया में 7.58 लाख रुपये की लागत से जलघर के शौचालय बनाने का काम लंबित है, जिसका टेंडर रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही डी-प्लान में वित्त वर्ष-2024-25 का शहर के विश्वकर्मा चौक पर 5.08 लाख रुपये की लगात से बस क्यू शेल्टर बनाने की सालभर से योजना बन रही है।
इसके लिए नगर निगम की ओर से कई बार टेंडर लगाए जा चुके हैं, पर ठेकेदारों व एजेंसियों के रूझान न मिलने पर टेंडर बार-बार रिकॉल करने पड़ रहा है। इसी तरह दोबारा यह टेंडर लगा है। इसके अलावा 9.62 लाख रुपये के अन्य सुंदरीकरण के कार्य का टेंडर भी रिकॉल किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर निगम अफसर ठेकेदारों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed