फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contractor murdered for paying less wages

Yamuna Nagar News: मजदूरी कम देने पर ठेकेदार की हत्या

Tue, 25 Mar 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Contractor murdered for paying less wages
जगाधरी। शहर की शांति काॅलोनी में एक मजदूर ने मजदूरी में 50 रुपये कम देने पर हुए विवाद के बाद शराब की बोतल सिर में मारकर ठेकेदार की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने साले और अन्य साथियों के साथ शव को दादूपुर नलवी नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। नहर के किनारे से शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को काबू कर लिया है। मामला थाना जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की बूड़िया गेट चौकी की शांति कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक रूप से यूपी के हमीरपुर जिले का रहने वाला राजकुमार शांति काॅलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन

मृतक के बेटे महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उसके पिता घर से मजदूरों को भुगतान देने की बात कहकर कॉलोनी में राहुल के घर पर गए थे। उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका भाई विजय पिता को तलाश करता हुआ राहुल के मकान पर पहुंचा तो वहां पर उनकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद वह घर में चला गया लेकिन, आरोपियों ने उसे वहां से भगा दिया था। इससे उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहुल के मकान के आस-पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हें एक फुटेज में बाइक पर सवार दो व्यक्ति राजकुमार को अचेत अवस्था में ले जाते दिखाई दिए। कुछ देर बाद पुलिस को दादूपुर नलवी नहर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच की तो शव राजकुमार का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी राहुल उसके साले बंटी, साथी प्रमोद और पत्नी तृप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मजदूरी कम देने पर हुआ विवाद
चौकी इंचार्ज एसआई गुरदयाल सिंह के मुताबिक, आरोपी राहुल राजकुमार के पास ही मजदूरी करता था। उसके करीब छह हजार रुपये राजकुमार पर बकाया थे। रविवार शाम को राजकुमार पैसे देने के लिए उसके घर पर आया था। जहां पर सभी ने पहले शराब पी थी। राजकुमार 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसे दे रहा था जबकि राहुल 550 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राहुल ने गुस्से में आकर शराब की बोतल राजकुमार के सिर में मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने साले बंटी के साथ मिलकर राजकुमार को बाइक पर ले जाकर दादूपुर नलवी नहर के पास फेंक दिया था। सीसीटीवी में भी दोनों आरोपी राजकुमार को ले जाते दिखाई दिए हैं। वहीं, प्रमोद और तृप्ता ने घर के अंदर से खून के धब्बे और अन्य सबूत मिटाए थे। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर राहुल उसके साले प्रिंस, साथी प्रमोद और राहुल की पत्नी रेखा उर्फ तृप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक शव जंगल में पड़ा रहा। जहां पर कुछ आवारा कुत्तों ने भी शव को नौचा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुत्ते शव को नौंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
वर्जन

मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार की हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
-सृष्टि गुप्ता, एएसपी यमुनानगर।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed