Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contract employees sitting on indefinite strike

Yamuna Nagar News: बेमियादी धरने पर बैठे अनुबंधित कर्मचारी

Wed, 26 Apr 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Contract employees sitting on indefinite strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट पर मंगलवार को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा का अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया।अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बालू की अगुवाई में शुरू हुए धरने को रतनपुरा, नया गांव, दुसानी के अलावा कई गांवों के सरपंच ने समर्थन दिया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व थर्मल के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश बालू ने कहा कि तीन महीने से थर्मल मैनेजमेंट से बातचीत होने के बाद भी अभी तक ठेकेदारी प्रथा को थर्मल से समाप्त नहीं किया गया और न ही कर्मचारियों को कौशल योजना के साथ जोड़ा गया है। जिसको लेकर सभी कर्मचारी थर्मल के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही हिसार स्थित खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में भी कर्मचारी प्रदर्शन पर बैठ हुए हैं। वह भी इसी समस्या को लेकर अपने प्लांट के बाहर बैठक कर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती, तब तक यह धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस मामले को नहीं सुलझाया गया, तो इस आंदोलन की चिंगारी पूरे हरियाणा में फैलेगी, जिसकी जिम्मेदार सरकार व मैनेजमेंट होगी। कर्मचारियों की यह जायज मांग है कि ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए और उन्हें कौशल रोजगार निगम में जोड़ा जाना चाहिए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम यहां से नहीं उठेंगे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विजय कांबोज, जिला मंत्री आशीष धीमान, प्रेस सचिव जसविंद्र दूहन, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अश्वनी कश्यप, जिला सचिव राज ठाकुर, थर्मल के प्रधान अविनाश सैनी, सचिव संजय वाली, उपाध्यक्ष धर्मवीर, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed