{"_id":"698cf94588bd85a50102d464","slug":"consumer-grievance-redressal-forum-meeting-will-be-held-on-23rd-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151232-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 23 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 23 को होगी
Thu, 12 Feb 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) परिचालन परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 23 फरवरी को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक्सईएन ऑपरेशन डिवीजन, यूएचबीवीएन व्यासपुर कार्यालय में होगी। इसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरपर्सन योगराज करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से मिलने के बाद भी नहीं हो पाया है, वे अपनी शिकायतें इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। इस बैठक में दो वर्ष से अधिक पुराने मामले, न्यायालय में लंबित प्रकरण और बिजली चोरी से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। संवाद