{"_id":"66848bd29173ea5217073414","slug":"construction-work-of-khalsa-college-road-started-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121370-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज रोड का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज रोड का निर्माण कार्य शुरू
Wed, 03 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड पर आखिरकार मंगलवार को निर्माण कार्य लगा दिया गया। अभी तक यह सड़क तारकोल से बनती रही, जिसे अब नगर निगम की ओर सीसी (सीमेंट-कंक्रीट) का बनाया जाएगा। जिस पर अनुमानित 51 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि सड़क निर्माण को लेकर लोगों की मांग पूरी हो गई है। उन्हाेंने संबंधित अफसरों को जल्द व गुणवत्ता पूर्व यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड दो वर्षों से खस्ता हाल है। गत मानसून की बारिश के बाद जलभराव से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए या टूटकर पूरी तरह बिखर गई।
इससे रोड से लगती सैकड़ों दुकानों, स्कूल, कॉलेज व साथ लगती कॉलोनियों में आने-जाने वाले परेशान थे। ये देख अमर उजाला ने क्षतिग्रस्त सड़क से हो रही परेशानी पर लगातार समाचार कर मामला प्रशासन के संज्ञान में डाला। इसके बाद नई सड़क के निर्माण के लिए अनुमान बनाने से लेकर ईनिविदा लगाई गई और अब कार्य आदेश जारी कर काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर निवर्तमान मेयर मदन चौहान, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, निवर्तमान पार्षद प्रिंस, शिवराम, सतपाल, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, शुभम गौरी, नीतीश दुआ, रोहित, कैलाश चंद्र गोयल, अमन आदि मौजूद रहे।