फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Constitution makers laid the foundation of democracy: Arora

संविधान निर्माताओं ने रखी लोकतंत्र की नींव : अरोड़ा

Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Constitution makers laid the foundation of democracy: Arora
अनाजमंडी रादौर में परेड का निरीक्षण करते मुख्याति​थि विधायक अरोड़ा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अनाजमंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिसव समारोह में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी है।
कार्यक्रम से पूर्व शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को वरीयता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। इसके अलावा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डंबल व मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यातिथि की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शारदा गुरुकुल कलेसरा स्कूल योग में प्रथम, दून पब्लिक स्कूल कराटे में द्वितीय, स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर (डंबल) में तृतीय स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में जेएमआईटी रादौर की टीम प्रथम, राजकीय ज्योतिबा फुले कॉलेज रादौर को द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान उपमंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed