फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conspiracy to steal from Yamunanagar Central Cooperative Bank

Yamuna Nagar News: यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक में चोरी की साजिश

Sat, 01 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to steal from Yamunanagar Central Cooperative Bank
साढौरा के सहकारी बैंक में मामले की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : ramban news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। चोरों ने वीरवार की रात यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के कच्चा बाजार शाखा में चोरी क प्रयास किया। चोर एक्सटेंशन काउंटर के भवन की साइड की खिड़की की जाली को बैंक भवन में दाखिल होने में सफल रहे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की तार हटाने के अलावा कैश की सेफ व लॉकर को भी खोलने का प्रयास किया।
सुबह सूचना मिलने पर एसएचओ प्रमोद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। प्रबंधक सतबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे बैंक का सेवादार विक्रम बैंक पहुंचा तो मेन गेट का ताला खोलते ही अंदर लकड़ी के दरवाजे टूटे हुए और सारा सामान अस्तव्यस्त पाकर उसने उन्हें सूचित किया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जांच की गई तो कोई नुकसान नहीं हुआ पाया गया। चोरों ने कैश की सेफ व लॉकर तोड़ने का प्रयास जरुर किया लेकिन कैश की सेफ का केवल हैंडल ही तोड़ पाए। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि रात के समय इस बैंक में कोई चौकीदार न होने की वजह से ही चोरों ने यह हरकत की है। एसएचओ प्रमोद ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम की जांच के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करके चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed