{"_id":"64d7dd0e74a89ef2310aff44","slug":"congressmen-protest-against-broken-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-3962-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। शादीपुर-रायपुर मार्ग सहित रादौर की खस्ताहाल अन्य सड़कों के रोष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोडरपुर गांव में धरना दिया। इसके अलावा रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पोस्टर के समक्ष थाली बजाई। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी कर सड़कों की हालत सुधारने की मांग उठाई।
विधायक डॉ. सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करीब एक वर्ष पहले शादीपुर-रायपुर मार्ग के नवीनीकरण की घोषणा की थी। अभी तक न सड़क की मरम्मत की गई और न इसका नवीनीकरण कराया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क हादसों का कारण बन रही है।
युवा कांग्रेस महासचिव विशाल सैनी ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत राहगीरों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। जो बच्चे साइकिल पर स्कूल जाते हैं, वह कई बार चोटिल हो चुके हैं। कई हादसों का शिकार होने से बचे हैं। भारी वाहनों से सड़क की हालत और अधिक दयनीय हो गई है, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सड़क जाम कर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर संग्राम सिंह, वीरेंद्र चौहान, महिपाल, नरेंद्र चौहान, तरसेम गोगा, कर्म सिंह, जाहिद खान, इरशाद मंडोली, अब्दुल राणा, निरंजन पोटली, गुलजार सिंह आदि मौजूद रहे।