फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress workers burnt the effigy of the Election Commission.

Yamuna Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Sat, 08 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the Election Commission.
नारेबाजी कर रोष व्य​क्त करते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगाधरी में शुक्रवार को भारत के चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण नरपाल सिंह व जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग सहित कई संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनता नहीं चेती तो प्रजातांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर हरियाणा में भी भाजपा ने सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुई वोट चोरी का खुलासा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया है। हरियाणा में लगभग 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भाजपा की मनमानी नहीं चलने देगी। इस अवसर पर पार्टी नेत्री निर्मला चौहान, महिला विंग की जिला अध्यक्ष मिथलेश चौधरी, वरिष्ठ नेत्री मोनिका डूमरा, पूर्व पार्षद प्रदीप काका, मनोज जयराम पुर, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर, पूर्व पार्षद विनय कंबोज टिंकू, विक्रम सैनी, भूपेंद्र जयरामपुर, संजीव चौधरी, गुरनाम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed