फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress will give two lakh permanent jobs: Hooda

कांग्रेस देगी दो लाख पक्की नौकरियां : हुड्डा

Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Congress will give two lakh permanent jobs: Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। भाजपा ने प्रदेश में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से बेरोजगार युवकों को ठेकेदार के माध्यम से कच्ची नौकरियां देने का काम किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को दो लाख पक्की नौकरियां दी जाएंगी। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को रादौर में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए कही।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर वृद्धों को छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। 500 रुपये में गैस का सिलिंडर व 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमएसपी पर किसानों की फसलें खरीदने के लिए कानूनी गारंटी दी जाएगी, वहीं केंद्र सरकार से भी किसानों को एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदने के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के चार लाख लोगों को रहने के लिए सौ-सौ गज के प्लॉट दिए थे, वहीं तीन लाख लोगों को और प्लॉट दिए जाने थे। लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर सरकार ने योजना को बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार ने क्रीमीलेयर को आठ लाख रुपये किया हुआ था, पर भाजपा ने इसे छह लाख रुपये किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है, का नारा गूंज रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक हरियाणा खिलाड़ियों का मान सम्मान, जवानों का मान सम्मान, बेहतर कानून व्यवस्था व विकास कार्यों में देश का नंबर-1 राज्य था। लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था का दिवालिया पीटा हुआ है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को सस्ता डीजल दिया जाएगा। सि मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, विशाल सैनी, राजकुमार खुर्दबन, सतपाल कौशिक, सुरेश खुर्दबन, कर्म सिंह नाचरौन, संजु धौलरा, संग्राम राणा पालेवाला, एडवोकेट सुरेशपाल बंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed