{"_id":"6a077452252384cf68068e68","slug":"congress-to-stage-statewide-protests-over-evm-irregularities-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156142-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ईवीएम में गड़बड़ी पर कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ईवीएम में गड़बड़ी पर कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में प्रदर्शन
Sat, 16 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने निकाय चुनावों में ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए 18, 19 और 20 मई को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ईवीएम की सील टूटी मिली, पार्षद के बॉक्स में मेयर की मशीन और मेयर के बॉक्स में पार्षद की मशीन पाई गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंटों के हस्ताक्षरों में भी गड़बड़ी सामने आई है। कांग्रेस इन मामलों को लेकर सभी जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी। पत्रकारों के सवालों के जवाब में राव नरेंद्र ने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा से नाराज थी, लेकिन इसके बावजूद भाजपा की बड़ी जीत सवाल खड़े करती है।
उन्होंने दावा किया कि लोग खुद कह रहे हैं कि उन्होंने वोट कांग्रेस को दिया था, फिर भी भाजपा भारी मतों से जीत रही है। उन्होंने पंचकूला में कथित घोटाले और उम्मीदवार बदलने का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भाजपा के प्रति जनता में समर्थन होता तो उकलाना और झज्जर जैसे क्षेत्रों में पार्टी को हार का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ट्रिपल इंजन के नाम पर सत्ता हासिल कर रही है, जिसका असर अब महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। राव नरेंद्र ने नीट पेपर लीक मामले को भी सरकार की विफलता बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस शुद्ध मतदाता सूची के पक्ष में है और एसआईआर के नाम पर सही वोट काटने की कोशिशों का विरोध करेगी। प्रेसवार्ता में सहप्रभारी जितेंद्र बहल, जगाधरी विधायक अकरम खान, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नरपाल गुर्जर सहित कई नेता मौजूद रहे।