{"_id":"68794a9d78c0e2cc6305378b","slug":"congress-protested-against-law-and-order-and-inflation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140916-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कानून व्यवस्था और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कानून व्यवस्था और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रदेश में बढ़ते अपराध, कारोबारियों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों व चल रही गोलियों के विरोध में वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में एक घंटा धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकाल व नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जगाधरी विधायक अकरम खान ने किया। प्रदर्शन में अंबाला सांसद वरुण चौधरी मुख्य वक्ता रहे। साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी। वह मौके पर नहीं पहुंचीं जो चर्चा का विषय रहा। अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नाके लगाने के बाद भी शहर में आए दिन गोलियां चल रही हैं। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी फरार भी हो रहे हैं। कारोबारी व व्यापारी खौफ में हैं। अपराधी सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती मांग रहे हैं। कभी दूध, घी और खेलों का प्रदेश कहे जाने वाला हरियाणा अब अपराध की राजधानी बन गया है।
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि यहां जनता नहीं बल्कि अपराधी महफूज हैं। वहीं, सरकार इस पर काम करने के बजाए लोगों को दर्द दे रही है। महंगाई चरम पर है और सरकार नित नए फरमान से लोगों का जीना मुहाल कर रही है। बिजली की दरों से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसका असर घरेलू उत्पादन व औद्योगिक ईकाइयों पर पड़ेगा। इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी।
विधायक अकरम खान ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानों की खाद औद्योगिक ईकाइयों में सप्लाई की जा रही है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर यूरिया की कालाबाजारी में शामिल होने का आरोप लगाया। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि नगर निगम के नाम पर लोगों से टैक्स लिया जा रहा है। जबकि शहर में सफाई सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
कुछ देर की बारिश में ही शहर की सड़कें व गलियां नदियां बन जाती हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में भी पानी भर रह रहा है। पूर्व पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बहुत बड़ा झोल है, जिसमें लोग फंसे हुए हैं। किसी को किसी की संपत्ति का मालिक बना दिया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, जाकिर हुसैन, सतीश सांगवान, सतीश दत्ता, आकाश बतरा, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, पवन चोपड़ा, हरबंस सिंह बाली आदि उपस्थित रहे।