{"_id":"66aae5f386dda7e0ab07b9b6","slug":"congress-does-not-have-a-vision-for-the-development-of-the-state-pt-mohan-lal-kaushik-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122994-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास का विजन नहीं : पं. मोहन लाल कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास का विजन नहीं : पं. मोहन लाल कौशिक
Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि जनता कांग्रेस की कुटिलता को अच्छी तरह से समझ चुकी है। कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। मोहन लाल बड़ौली बुधवार को यमुनानगर-जगाधरी में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है।
पूर्व मंत्री प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। केंद्रीय नेतृत्व व हरियाणा प्रदेश संगठन के द्वारा जो भी कार्य की जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दी जाती है उसे कार्यकर्ता ईमानदारी से पूरा करते हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, चेयरमैन रमेशचंद ठसका, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह साढौरा, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद आदि मौजूद रहे। ।