{"_id":"6aeb7b07b68e53844a0bf4f1","slug":"congress-campaign-to-run-in-village-squares-and-wards-until-november-25-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165702-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 25 नवंबर तक चौपालों व वार्डों में चलेगा कांग्रेस का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 25 नवंबर तक चौपालों व वार्डों में चलेगा कांग्रेस का अभियान
विज्ञापन
जिला शहरी कार्यालय जगाधरी में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गु
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कांग्रेस की ग्रामीण और शहरी जिला इकाई की ओर से भाजपा के खिलाफ ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 25 नवंबर तक जिले की चौपालों और वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर और शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जगाधरी स्थित जिला शहरी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
दोनों जिला अध्यक्षों ने बताया कि अभियान अंबाला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी रवि जोशी की देखरेख में चलाया जाएगा। इसमें लोगों को एसआईआर की आड़ में कथित तौर पर वोट काटने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों से अवगत कराया जाएगा।नरपाल सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम सहित कई राज्यों में चुनाव आयोग की मदद से सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।
देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वोट चोरी का मामला आरएसएस की रणनीति के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है और समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान देवेंद्र दादुपुर, रविंद्र बबलू, बलदेव श्योराण और संजीव वालिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।