{"_id":"676b441f22254fc88e0d94e4","slug":"congress-and-bsp-lashed-out-at-the-union-home-minister-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130392-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केंद्रीय गृहमंत्री पर बरसी कांग्रेस और बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केंद्रीय गृहमंत्री पर बरसी कांग्रेस और बसपा
Wed, 25 Dec 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मंगलवार को सड़क पर गरजी और लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम डीसी कैप्टन मनोज कुमार को दोनों पार्टियों ने अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपा।
विरोध प्रदर्शन के लिए दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में जुटे थे। इस दौरान बसपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबेडकर साहब पर बयान दिया, जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। गृहमंत्री के बयान से बहुजन समाज को ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के कारण ही लोगों को बोलने की आजादी मिली है। उनका इस तरह अपमान अशोभनीय है। वहीं बसपा के प्रदेश सचिव बृजपाल छप्पर ने कहा कि सत्ता दल के किसी नेता ने इसका विरोध नहीं किया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब श के आदर्श, विचार व प्राण हैं। गृहमंत्री को अपने बयान वापस लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
शाह के बयान से देश को पहुंची ठेस : त्यागी
जगाधरी। बाबा साहेब पर दिए गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने अनाजमंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता रमन त्यागी ने किया। त्यागी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बयान से देशवासियों को ठेस पहुंची है। इससे सरकार व पार्टी की मानसिकता भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अपने बयान के लिए गृहमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में साढौरा विधायक रेनूबाला, जगाधरी विधायक अकरम खान, पार्षद देवेंद्र, निर्मल चौहान, पवन चोपड़ा, सचिन शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद