फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conflict between Haryana and UP sugar mills

Yamuna Nagar News: हरियाणा-यूपी की चीनी मिलों के बीच तकरार

Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Conflict between Haryana and UP sugar mills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी के आसपास क्षेत्र के गन्ने को लेकर यूपी और हरियाणा की चीनी मिलों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। यूपी के सहारनपुर की सरसावा चीनी मिल प्रबंधन ने शुगर मिल यमुनानगर प्रबंधन पर गन्ने की अवैध खरीद के आरोप लगाए हैं। मिल प्रबंधन के खिलाफ यूपी के सरसावा थाने में केस भी दर्ज किया गया है। उधर, यमुनानगर चीनी मिल प्रबंधन का कहना है कि हरियाणा के किसानों की जमीन यूपी की सीमा में हैं। जहां से किसान अपना गन्ना लेकर आते हैं। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
हरियाणा के यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर के बीच यमुना नदी सीमा का काम करती है। हरियाणा के तीन गांव यमुना नदी पार कर यूपी की ओर है। जहां से किसान अपने गन्ने की सप्लाई यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल को करते हैं। इसके साथ ही कुछ किसान यूपी के क्षेत्रों से भी गन्ना लेकर आते हैं।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पहले यूपी की सरसावा की सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने बॉर्डर पर गन्ने की कुछ ट्राली पकड़ी थी। सभी ट्राली यूपी की सीमा से यमुनानगर लाई जा रही थी। मिल अधिकारी ट्रालियों को लेकर थाने पहुंचा। वहां पर सरसावा सहकारी चीनी मिल के सचिव इंद्रमणि पांडेय की शिकायत पर किसानों और यमुनानगर की शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप था कि चीनी मिल प्रबंधन की ओर से यूपी का गन्ना अवैध तरीके से खरीदा जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक सेवा वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उधर, सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (गन्ना) डीपी सिंह का कहना है कि हरियाणा के किसानों की यूपी में जमीन है। वहां पर उन्होंने गन्ने की खेती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ गांव भी यमुना नदी पार यूपी की ओर हैं। वहां से किसान गन्ना लेकर आते हैं। कुछ किसानों को सरसावा चीनी मिल ने पकड़ा था, जिनके पास अपनी पर्ची थी। अवैध रूप से गन्ना खरीदने के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। इस मामले को लेकर दोनों मिलों के बीच बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed