फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Concern of farmers increased due to falling water level, Yamunanagar

जलस्तर गिरने से बढ़ी किसानों की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Concern of farmers increased due to falling water level, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जलस्तर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खासकर धान, गन्ना और पापुलर के किसान परेशान हैं। जलस्तर गिरने से खेतों में लगे ट्यूबवेल से पानी कम निकल रहा है। इससे धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।
सबसे ज्यादा समस्या घाड़ क्षेत्र के गांवों को हो रही है, क्योंकि वहां पहले से ही जलस्तर बहुत नीचे हैं। इस बारे में कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से जलस्तर बढ़ाने के लिए कदम उठाएं जा रहे हैं। धान की खेती की जगह अन्य फसलें लगाने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। किसानों का सहयोग बहुत जरूरी है, तभी जिले के जलस्तर में सुधार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा पानी वाली धान जैसी फसल की जगह पर अन्य नकदी फसलों की तरफ किसान ध्यान दें।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र का कहना है कि जलस्तर का गिरना बहुत बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। धान की खेती को सिंचाई के लिए सबसे ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। जलस्तर कम होने की वजह से ट्यूबवेल में पानी आधा ही रह गया है। सरकार को जलस्तर बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। ताकि जमीन में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जस्सी विर्क का कहना है कि धरती का जो जलस्तर गिर रहा है। उसके कहीं ना कहीं जिम्मेदार हम खुद ही हैं। इंसान प्रकृति के साथ छेड़छाड़ ज्यादा कर रहा है। जिसकी वजह से तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं और बरसात भी कम हो गई है। बरसात कम होने की वजह से धरती का जलस्तर गिरा हुआ है। हमें चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखें।

किसान काका दादूपुर का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमारी तरफ से लापरवाही की जा रही है। जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। हम कई बार देखते हैं कि बिना जरूरत के भी हमारे नलकूप व ट्यूबवेल चलते रहते हैं। पानी की बर्बादी भी धरती के जलस्तर गिरने का एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed