फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Computer operator caught taking bribe of three thousand rupees

Yamuna Nagar News: तीन हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Computer operator caught taking bribe of three thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी आईडी बनाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष द्वारा प्रॉपर्टी आईडी बनाने के बदले में तीन हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। जांच पड़ताल करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्क्रीनिंग प्लांट पर दी दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रणजीतपुर के गांव भगवानपुर में गुरुनानक इंडस्ट्रीज एंड स्क्रीनिंग प्लांट पर रेड की। इस दौरान टीम को एक मिनी ट्रक मिला। जांच करने पर पाया गया कि प्लांट से ताजा मैटेरियल क्रशर से निकाला गया जो कि अवैध माइनिंग है। यह करवाई उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। विदित हो कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पिछले तीन महीने में करीब 10 प्लांटों पर इस प्रकार की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed