फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Computer knowledge is the need of the day: Pooja Kamboj

वर्तमान युग कंप्यूटर विज्ञान का युग : पूजा कांबोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Computer knowledge is the need of the day: Pooja Kamboj
रादौर। गांव सांगीपुर के ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को रोबोटिक्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कंप्यूटर ज्ञान को आज की आवश्यकता बताया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य पूजा कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए वर्तमान में अति प्रचलित विषय रोबोटिक्स पर कार्यशाला आयोजित की गयी है। जिसमें रोबोटिक्स विशेषज्ञ नवदीप के नेतृत्व में उनकी टीम सदस्यों जयश्री, नैन्सी व प्रिंस द्वारा विभिन्न चलित मॉडलों द्वारा बच्चों को विस्तार से रोबोटिक्स विषय के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर विज्ञान का युग है जिसमें बड़ी बड़ी मशीनें बड़े बड़े कामों को बहुत कम समय पर और निपुणता के साथ करती है। जिसका ज्ञान आज के विद्यार्थियों को होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

रोबोटिक्स विशेषज्ञ नवदीप ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को मॉडलों के माध्यम से रोबोटिक्स के बारे में समझाते हुए कहा कि इस तकनीक के द्वारा एक छोटी सी चिप व कोडिंग के माध्यम से घंटों के काम चुटकियों में निपटाए जा सकते हैं। जिस तरह रोबोट विभिन्न प्रकार के कठिन और जटिल कार्य सरलता से कर सकता है, उसी तरह इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर कोई भी विद्यार्थी ऐसी मशीन तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed