{"_id":"69af27e0bc21ba24f00da805","slug":"complaint-given-50-times-in-the-camp-still-no-solution-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-152553-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में 50 बार दी शिकायत फिर भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में 50 बार दी शिकायत फिर भी नहीं हुआ समाधान
Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों में भी फरियादियों की समस्याएं का हल नहीं हो पा रहा हैं। कई लोग समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं, लेकिन कई लोगों को केवल आश्वासन देकर ही वापस भेज दिया गया। शिविर में सोमवार को बावा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वह अब तक 50 से अधिक बार समाधान शिविर में अपनी समस्या रख चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है। राकेश शर्मा ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी और गोद ली हुई बेटी है, जो हृदय रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले उन्हें डिपो से राशन मिलता था, जिससे घर का खर्च चलाने में मदद मिलती थी, लेकिन विभाग ने उनका राशन कार्ड काट दिया है। इसके बाद से परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में सोमवार को अधिकारियों ने समय समाप्त होने का हवाला देकर 50 किमी दूर से आए एक व्यक्ति की शिकायत नहीं ली। जिससे वह निराश होकर घर लाैट गए।