फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Competition report ready, result hanging without signature

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता की रिपोर्ट तैयार, हस्ताक्षर बगैर लटके परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Competition report ready, result hanging without signature
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता अभी तक कागजों में ही घूम रही है। प्रतियोगिता के विजेता स्कूलों को 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाना है। वहीं विभाग अभी तक ब्लॉक स्तर के स्कूलों का परिणाम ही नहीं घोषित कर पाया है। प्रतियोगिता के लिए स्कूलों का निरीक्षण करीब दो महीने पहले हो चुका है।
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिपोर्ट भी जिला शिक्षा विभाग को उसी दिन ही सौंप दी थी, लेकिन विभाग से एसडीएम के हस्ताक्षर करवाने में चूक हो गई। उस समय निरीक्षक कमेटी के अध्यक्ष रहे जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार का अब तबादला हो चुका है। रिपोर्ट के कुछ कागजात पर उनके हस्ताक्षर अभी बाकी है।
विज्ञापन

कायदे से निरीक्षण दल के अध्यक्ष ही रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करेंगे, ऐसे में विभाग अब उनके नए कार्यालय में फाइल भेज रहा है। विभाग का कहना है कि सोमवार तक साइन हो जाएंगे। इसके तुरंत बाद खंड स्तरीय स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंडों के विजेता स्कूलों में से जिला स्तरीय विजेता स्कूल चुना जाना है। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला स्तरीय विजेता स्कूलों को सम्मानित किया जाना है। गणतंत्र दिवस समारोह में मात्र दस दिन बचे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। हस्ताक्षर होने के बाद खंड स्तरीय और उसके दो दिन बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में विजेता स्कूल चुनाव के लिए टीम ने 16 नवंबर को निरीक्षण किया था। टीम ने प्रतियोगिता नियमों व मानकों के अनुसार उसी दिन रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दी थी। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एसडीएम के हस्ताक्षर करवाए जाने थे। जगाधरी शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा खंड है और यही इसमें चूक हो गई। तत्कालीन एसडीएम एवं कमेटी अध्यक्ष सुशील कुमार के रिपोर्ट के कुछ कागजात पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए।
वहीं पिछले महीने उनका तबादला अंबाला हो गया। हस्ताक्षर न होने के कारण अन्य खंडों का परिणाम भी बीच में लटक गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता विजेता स्कूलों को जिलास्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी होगा। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिता विजेता स्कूलों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए टीम ने जिले के हाई और सेकेंडरी के कुल 111 स्कूलों का निरीक्षण किया था। वहीं प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों ने इसके लिए आवेदन किया था। खंड स्तर पर प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एक विजेता चुना जाएगा। शिक्षा विभाग के छह खंड हैं और हर खंड से चारों श्रेणी में से एक-एक स्कूल जिलास्तरीय प्रतियोगिता चयनित होगा। चारों श्रेणी में एक-एक जिला विजेता चुना जाएगा। खंड विजेता को 50 हजार और जिला विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।

प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा में थोड़ा विलंब हो गया है। इसका कारण एसडीएम का तबादला हो जाना है। अब उनके वर्तमान कार्यालय फाइल भेजकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक औपचारिकता पूरी हो जाएगी। इसके बाद खंड और दो दिन बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। - विनोद कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed