फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Commuters face difficulties due to a broken culvert in Chuharpur village

Yamuna Nagar News: चुहड़पुर गांव में पुलिया टूटने से राहगीरों को हो रही परेशानी

Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Commuters face difficulties due to a broken culvert in Chuharpur village
चुहड़पुर गांव में टूटा पुलिया का ढक्कन। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के चुहड़पुर गांव में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी एक बार फिर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गांव में पुलिया के टूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया गांव के मुख्य मार्ग पर बनाई गई है, जिससे होकर रोजाना लोग काम पर, खेतों में, स्कूलों, कॉलेज व बाजार आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया काफी समय से जर्जर थी, लेकिन समय पर इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। हाल ही में यह टूट गई, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अब लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लंबा है और असुरक्षित है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। चूंकि पानी भरने से नाला पार करना असंभव हो जाता है। मुख्यत: बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को इस समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed