{"_id":"613bb7b08ebc3ec36e6e3190","slug":"committee-will-meet-chief-minister-regarding-kapalmochan-fair-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl827994150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगी समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कपालमोचन के दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसजीपीसी की स्थानीय प्रबंधक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुरु पर्व पर कपालमोचन में राज्यस्तरीय मेले के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर ने की। उन्होंने कहा कि कपालमोचन मेले में हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, राज्स्थान, जम्मू, मध्यप्रदेश व हरियाणा के विभिन्न जिलों से लाखों लोगों की गहरी आस्था है। मेले के आयोजन से युवाओं को रोजगार भी मिलता है। इस बार मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने किसी प्रकार का कोई कार्य शुरू नहीं किया है, जबकि प्रदेश व केंद्र सरकार ने अपनी चुनावी रैलियों व अन्य कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल किया। जब सामूहिक आयोजन की बात आती है तो कोविड का बहाना बना दिया जाता है। बलदेव सिंह ने कहा कि वह कपालमोचन की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को साथ लेकर मेले के आयोजन को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। कपालमोचन मेले में हर साल आठ से दस लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि दमदमा साहिब में अमृतधारी छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान में कक्षा ग्यारहवीं से महाविद्यालय तक की निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा के दौरान छात्रों के रहने व खाने का खर्च भी शून्य रहेगा। एसजीपीसी संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को विदेश जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। एसजीपीसी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अमृतधारी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष 3500 से 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर बीबी मनजीत कौर गधौला, जसवंत सिंह,शेर सिंह, हरिन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह , नरेन्द्र कौर,लाजवंत सिंह आदि मौजूद रहे।