{"_id":"688d0bfa8900738df600a28a","slug":"committed-suicide-by-hanging-with-a-dupatta-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-141641-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चुनरी से फंदा लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चुनरी से फंदा लगा की खुदकुशी
Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चिट्टा मंदिर स्थित हनुमान कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक विकास ने पत्नी की चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा विकास काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विकास अपने परिवार का इकलौता बेटा था और प्रिंटिंग प्रेस का काम करता था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। चेरे भाई लक्की ने बताया कि विकास कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शाम को काम से लौटने के बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया। जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो रात को विकास ने घर के दूसरे कमरे में पत्नी की चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने बताया कि विकास की शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी और शादी को पांच वर्ष हो गए। इस शादी से उन्हें एक लड़का भी है जिसका पिछले महीने की 11 जुलाई को जन्मदिन मनाया था। पिता रेहड़ी चलाकर परिवार के गुजर बसर में मदद कर रहे हैं।