फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colors of talent scattered in district level rainbow competitions

Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय इंद्रधनुष प्रतियोगिताओं में बिखेरे प्रतिभा के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Colors of talent scattered in district level rainbow competitions
यमुनानगर स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित हुए जिला स्तरीय इन्द्रधनुष प्रतियोगिताओं मे - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय इंद्रधनुष प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लड़कियों की बैंड प्रतियोगिता में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभा खोज, कला उत्सव, रंगोत्सव और बैंड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। लड़कियों की बैंड प्रतियोगिता में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वोकल म्यूजिक क्लासिकल अध्यापकों की प्रतियोगिता में राजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी प्रथम, ललित शर्मा राजकीय प्राथमिक पाठशाला काबुलपुर दूसरे स्थान पर रहे। वोकल म्यूजिक क्लासिकल 9-12 लड़कियों में हेमा राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी प्रथम स्थान पर रही। 9-12 लड़कों में अनीश राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

6-8 लड़कियों में ईशिका राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर प्रथम स्थान पर रहा। 6-8 लड़कों में वंसु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर एपीसी डॉ. धर्मवीर खटकड़ व डिप्टी डीईओ पिरथी सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी कैलाश कुमारी ने और मंच संचालन खेम लाल सैनी व अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर कृष्ण लाल सैनी, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह कलेर, सुभाष, पिरथी सैनी,निशा शर्मा, बिंदु सांगवान, अंजलि व नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed