फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colorful start to the state-level sports competition

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Colorful start to the state-level sports competition
प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ किया गया। इसके लिए राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में समारोह करवाया गया। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी।
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। वहीं, विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुबारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन के अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वहीं, लॉन टेनिस के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। वहीं, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और महापौर सुमन बहमनी विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी, छछरौली खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान और जिला शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन प्रधान दलबीर भूरा अतिथि रहे। प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह के नेतृत्व में करवाई जा रही है। कार्यक्रम प्राचार्य मोहम्मद जावेद की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed