फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colony turned into dumping yard, people troubled by foul smell

Yamuna Nagar News: कॉलोनी को बना दिया डंपिंग यार्ड, दुर्गंध से लोग परेशान

Sat, 25 Jan 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Colony turned into dumping yard, people troubled by foul smell
यमुनानगर। ईस्ट भाटिया नगर में डीसीबी बैंक के पीछे लगे कूड़े के ढेर से आसपास दुर्गंध का वातावरण हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं वहां से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि कूड़े के ढेर को हटाने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी बोल चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुलशन करवल, अनिल घई, गिरीश रिखि, श्यामलाल, अभी मेहता, काका भाटिया, नीरज कुमार, विशु खत्री ने बताया कि डीसीबी बैंक के पीछे एक पुराना टूटा हुआ घर है। इसके आगे खाली पड़ी जगह को नगर निगम ने डंपिंग यार्ड बना दिया है। आसपास से सफाई करने के बाद कूड़े को यहां डाल दिया जाता है। जिससे कॉलोनी में दुर्गंध हो गई है। सारा दिन बेसहारा पशु कूड़े में मुंह मार कर इसे यहां वहां फैला देते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक रेहड़ी को स्थायी रूप से वहां खड़ा कर दिया है। जिसमें कूड़ा लाया जाता है और यहां गिरा देते हैं। एक तरफ नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता के दावे करते हैं और दूसरी तरह कॉलोनी में ही कूड़ा घरों के आगे डाला जा रहा है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं। कई बार इस बारे में सफाई कर्मचारियों से कहा भी गया कि वह यहां पर कूड़ा न डालें परंतु कोई सुनने को भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी ही सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि दुर्गंध की वजह से लोगों का अपने घरों के अंदर बैठना भी मुश्किल हो गया है। कूड़े पर भिनभिनाने के बाद मक्खियां घरों में आकर खाने के सामान पर बैठती हैं। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर निगम के आयुक्त से मांग की है कि कॉलोनी में लगाए गए कूड़े के ढेर को उठवाया जाए और इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि यहां पर दोबारा कूड़ा न डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed