फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cold water will be available at the railway station, water cooler is in working condition

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर मिलेगा ठंडा पानी, वाटर कूलर दुरुस्त

Fri, 25 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cold water will be available at the railway station, water cooler is in working condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही पानी के लिए उनकी जेब ढीली होगी। अब यात्रियों को स्टेशन पर ही शीतल पेयजल मुफ्त में मिलेगा। रेलवे ने स्टेशन के खराब वाटर कूलर दुरुस्त करवा दिए हैं।
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की संख्या भी बढ़ा दी है। पहले स्टेशन पर दो ही वाटर कूलर थे। नवीनीकरण के बाद अब इनकी संख्या चार कर दी गई है। वाटर कूलर ठीक होने से यात्रियों को भारी लाभ हो गया। उन्हें स्टेशन पर टोटियों का उबलता पानी नहीं पीना पड़ेगा।
विज्ञापन

गर्मी के कारण इन दिनों ठंडे पानी की मांग काफी बढ़ गई है। लेकिन स्टेशन पर लगे वाटर कूलर खराब थे। ऐसे में यात्रियों को ठंडे पानी के लिए यात्रियों की जेब ढ़ीली हो रही थी। यात्रियों को ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही थी। परंतु अब यात्रियों को इन वाटरकूलरों से मुफ्त में ठंडा पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के काम होने के बाद रेलवे ने स्टेशन पर जन-सुविधाओं में विस्तार किया है। इसके तहत अब स्टेशन पर वाटर कूलर की संख्या बढ़ाकर चार कर दी है। पहले स्टेशन पर मात्र दो वाटर कूलर थे। एक वाटर कूलर प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर पैदल पुल के नीचे लगा हुआ था। दूसरा वाटर कूलर दो व तीन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने लगा हुआ था।

नवीनीकरण के बाद दो वाटर कूलर प्लेटफार्म नंबर एक पर भी लगाए गए हैं। एक वाटर कूलर प्लेटफार्म नंबर एक पर पैदल पुल के पीछे लगाया गया है। दूसरा जीआरपी और आरपीएफ थाने के सामने लगाया गया है। स्टेशन पर लगे दोनों वाटर कूलर खराब थे। परंतु अब इनकी सर्विस करवाकर यह चालू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed