फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Code of conduct is a hindrance, waiting for development

Yamuna Nagar News: आचार संहिता का अड़्गा, विकास के लिए इंतजार

Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct is a hindrance, waiting for development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के लिए मंजूर उन विकास कार्यों का लोगों को इंतजार बढ़ गया है, जो विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सिरे नहीं चढ़ पाए। हालांकि आचार संहिता लगने की आशंका के चलते नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के कामों की ई-निविदा लगाई गई थी। वहीं कई काम मंजूर कराने के साथ उनके अनुमान तैयार किए थे। आचार संहिता से यह सभी काम करीब दो माह के लिए लटक गए हैं।
निवर्तमान पार्षद वार्ड सात से रामआसरा भारद्वाज, आठ से विनोद मरवाह, 13 से निर्मल चौहान ने कहा कि काम अटकने के लिए नगर निगम अफसर जिम्मेदार हैं। जिन्होंने कामों की मंजूरी लेने व उनके अनुमान बनाने और ईनिविदा करने में देरी की। इसका खामियाजा अब आमजन को कामों का इंतजार व उसके चलते होने वाली परेशानियों के रूप में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

वार्ड नौ में 31.29 लाख रुपये से मॉडल कॉलोनी में अशोक बग्गा की दुकान से कुलदीप सिंह की दुकान तक बॉक्स टाइप नाले बनाने और आर्य समाज मंदिर से एनपी मेहता के घर व अशोक बग्गा की दुकान से विजय लांबा के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड नौ में ही 69.63 लाख रुपये से सुंदर नगर में हिमांशु विज के घर से मामचंद के घर और बलजीत के घर से राकेश के घर व चौहान मेडिकल से बावा इलेक्ट्रिकल पुनीत चिकन कॉर्नर से गुलशन के घर तक गलियां-नालियां बनाने का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 12 के रायपुर में 7.51 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर में फुटपाथ, शेड बनाने सहित रसोई व शौचालयों की मरम्मत, वार्ड 13 में 9.23 लाख रुपये से जम्मू कॉलोनी में सत्संग भवन से फौजी के घर तक गली-नाली बनाने, वार्ड 21 में 29.48 लाख रुपये से शिवपुरी-बी में इंटरलॉक टाइलों की गलियां बनाने, वार्ड 16 में 13.48 लाख रुपये से जोगिंद्र नगर में गलियों में पाइप बिछाने, वार्ड 18 में 16.62 लाख रुपये से भूत माजरा में आरसीसी नाला बनाना है।
वार्ड 12 में 26.69 लाख रुपये से रायपुर में वाल्मीकि चौपाल बनाने, वार्ड 12 में ही 64.40 लाख रुपये से पांसरा में तालाब के काम, वार्ड 12 में 11.69 लाख रुपये से कामी माजरा में आशु के घर से डॉ. इकबाल के घर तक गली-नाली बनाने, वार्ड 12 में 13.85 लाख रुपये से शादीपुर धर्मशाला में दो कमरे, रसोई व शेड बनाने, वार्ड 22 में 4.23 लाख रुपये से विभिन्न स्थानों पर मरम्मत, वार्ड 16 में 38.65 लाख रुपये से न्यू हैप्पी स्कूल से मुख्य मार्ग वाया राजकीय प्राथमिक स्कूल चांदपुर तक पाइप बिछाने व गली बनाने, वार्ड 15 में 2.96 लाख रुपये से छोटी लाइन पर कवर्ड ड्रेन बननी है।
वार्ड 19 में 7.36 लाख रुपये से ससौली गांव में ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार बनाने, वार्ड 12 में 14.36 लाख रुपये से पांसरा गांव की पाल धर्मशाला में शौचालय व रसोई बनाने, वार्ड 16 में 14.91 लाख रुपये से लक्ष्मी गार्डन में पाइप बिछाने, वार्ड 13 में 15.45 लाख रुपये से लाडो पार्क व शहीद रॉकी हर्बल पार्क पर स्वागत द्वार बनाने, वार्ड 17 में 9.78 लाख रुपये से लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन में पाइप बिछाने सहित गली बनाने, वार्ड 12 में 9.20 लाख रुपये से रूपनगर में चाय फैक्ट्री से बाड़ीमाजरा मुख्य मार्ग तक गली व नाली बनानी है।

वार्ड 12 में 14.72 लाख रुपये से पांसरा गांव के कम्युनिटी सेंटर में रसोई व शौचालय बनाने, वार्ड 12 में 15.29 लाख रुपये से रायपुर गांव में रविदास धर्मशाला के काम, वार्ड आठ में 4.23 लाख रुपये से मॉडल टाउन में राजकीय स्कूल से कृष्णा ब्यूटिक तक पाइप बिछाने, वार्ड 18 में 12.72 लाख रुपये से फर्कपुर गांव में आंबेडकर भवन के काम, वार्ड 12 में 15.29 लाख रुपये से पांसरा में आंबेडकर भवन में शौचालय व रसोई बनाने के काम शामिल हैं।
जो काम मंजूर, अनुमान बनाने या ई-निविदा प्रक्रिया में हैं, वह आचार संहिता हटने के बाद हो पाएंगे। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed