फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cmikaL, FACTRY, MAITHNAL, BLAST, WARKER, SAFE

केमिकल फैक्ट्री के मैथनॉल टैंक में ब्लास्ट, कर्मी बचे

Thu, 05 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 05 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
cmikaL, FACTRY, MAITHNAL, BLAST, WARKER, SAFE
फैक्ट्री - फोटो : AmarUjala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैनीकैम ऑर्गेनिक्स केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मैथालोन के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद टैंक में आग लग गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। टैंक में ब्लास्ट और आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच र्गइं। उन्होंने करीब दो घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कुछ कर्मचारी बेल्डिंग कर रहे थे।

हालांकि, फैक्ट्री मालिक ने मौके पर किसी कर्मचारी के न होने की बात कही है।
मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में सैनीकैम ओर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री संचालक रविंद्र ने बताया कि फैक्ट्री के खाली प्लॉट में उन्होंने मैथनॉल के टैंक जमीन में बनाए हुए हैं। इन्हें दबाए हुए करीब आठ साल हो चुके हैं। गुरुवार सुबह टैंक के एक तरफ के ढक्कन ब्लास्ट के साथ खुल गए। इससे उनके ऊपर की मिट्टी बहुत दूर तक चली गई। ब्लास्ट के बाद टैंक में आग लग गई। इससे बड़ी मात्रा में धुआं टैंक से बाहर निकलने लगा। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

बेल्डिंग करते समय हुआ हादसा


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह फैक्ट्री में केमिकल के टैंक को नीचे दबाया जा रहा था। इस दौरान टैंक में आधा दर्जन कर्मचारी बेल्डिंग कर रहे थे। इसी समय चिंगारी साथ में दबे केमिकल के टैंक तक पहुंच गई। इसके बाद हादसा हो गया। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed