{"_id":"6958161a412d7f0cd90c682a","slug":"cm-strict-on-non-resolution-of-complaints-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149250-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर सीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर सीएम सख्त
Sat, 03 Jan 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर, जन संवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी में प्राप्त शिकायतों के निपटान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने पब्लिक हेल्थ, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, बिजली, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला विकास एवं पंचायत, समाज कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, राजस्व, मार्केट कमेटी, क्रीड सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों से जुड़ी लंबित शिकायतों का निवारण करें।
विज्ञापन
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि समाधान और जन संवाद की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री करते हैं, इसलिए सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से संबंधित शिकायतें शून्य रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष बैठकों में स्वयं उपस्थित हों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।