फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying team investigated in Diamond Cast Factory, could not show documents

सीएम फ्लाइंग टीम ने डायमंड कास्ट फैक्टरी में की जांच, नहीं दिखा पाए दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying team investigated in Diamond Cast Factory, could not show documents
सीएम फ्लाइंग की टीम ने खारवन रोड पर बनी डायमंड मेटल कास्ट फैक्टरी और कुश मेटल में छापामारी की। इससे आसपास एरिया में हड़कंप मच गया। टीम के अंदर दाखिल होने के बाद मालिकों को बुलाया गया। फैक्टरी मालिक मौके पर टीम कर्मचारियों को कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर टीम की तरफ से उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि शहर में जितनी भी फैक्ट्रियां चल रही हैं उनकी जांच की जाएगी। कुछ के बारे में सूचना आ चुकी है कि मालिक अवैध रूप से चला रहा है। उन पर भी जल्द छापामारी की जाएगी। विदित हो कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो दिन में चार फैक्टरियों के यहां पर जांच की है। शुक्रवार को भी सीएम फ्लाइंग की टीम जब फैक्टरी में घुसी तो दूसरी फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया। कई मालिक फैक्टरी को बंद कर इधर-उधर हो गये। मौके पर पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम में कार्यवाहक जिला इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मदन कुमार, सब इंस्पेक्टर अनीश मलिक, हितेंद्र गौतम, एएसआई राजबीर सिंह शामिल रहे। टीम के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और फायर बिग्रेड के अधिकारी भी मौके पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed