फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying sought grant related records from Civil Surgeon of Yamunanagar

यमुनानगर: ग्रांट के दुरुपयोग की आशंका, सीएम फ्लाइंग ने सिविल सर्जन से मांगा रिकॉर्ड

Sat, 27 Aug 2022 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 07:26 PM IST
सार

तत्कालीन सिविल सर्जन के कार्यकाल के दौरान मिली ग्रांट व खर्च धनराशि का हिसाब मांगा सीएम फ्लाइंग ने मांगा है।हेल्थ एंड वैलनेस के लिए आए पैसे में से काफी कार्यालय में खर्चने का आरोप है।

विज्ञापन
CM Flying sought grant related records from Civil Surgeon of Yamunanagar
मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर का निर्माणाधीन भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर के भवन निर्माण में गड़बड़ी व सरकार से मिली ग्रांट को दूसरी जगह खर्च करने की आशंकाओं को देखते हुए सीएम फ्लाइंग भी हरकत में आ गई है। सीएम फ्लाइंग की तरफ से सिविल सर्जन यमुनानगर को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


पत्र के अनुसार सीएम फ्लाइंग ने तत्कालीन सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉक्टर के कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी के समय में अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार से मिली ग्रांट, खर्च व निर्माण के दौरान प्रशासनिक कार्यालय को शिफ्ट करने संबंधी प्राप्त धनराशि व इसके खर्च से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। सीएम फ्लाइंग से प्राप्त पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रिकॉर्ड को तैयार करने में जुट गए हैं। ज्ञात हो कि सिविल अस्पताल यमुनानगर का नया भवन करी 120 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से तत्कालीन सिविल सर्जन के कार्यकाल के दौरान जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों की मरम्मत व अन्य सामान की खरीद के लिए करीब पौने चार करोड़ रुपये जिले में भेजे गए थे। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने जब संबंधित ब्रांच से इसका रिकॉर्ड मांगा तो पता चला कि पौने चार करोड़ रुपये में से काफी पैसा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के बजाय अस्पताल में बन रहे भवन पर खर्च कर दिया गया। इस राशि से प्रशासनिक भवन में फर्नीचर, एलईडी समेत अन्य सामान की खरीद की गई। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए अब सिविल सर्जन को पत्र लिख कर रिकॉर्ड मांगा है।

 

सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग से यह मांगी जानकारी

कोरोना काल में सिविल सर्जन को पीडब्ल्यूडी विभाग से कितनी धनराशि, किस स्कीम के तहत और किन कार्यों के लिए प्राप्त हुई। इस धनराशि को कब और किस प्रक्रिया से किस कार्य व सामान के लिए खर्च किया गया। इस धनराशि की प्राप्ति से लेकर खर्च होने तक की प्रक्रिया में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया और उनकी डिप्टी सिविल सर्जन पत्नी की क्या भूमिका रही है।

सिविल अस्पताल की तीन नई बिल्डिंग तैयार हो जाने पर प्रशासनिक कार्यालय को बैठने या शिफ्ट करने के आदेश कब और किसके द्वारा पारित किए गए। उक्त बिल्डिंग में कब शिफ्ट किया गया। शिफ्ट करने से पूर्व एनओसी किसके द्वारा जारी व प्राप्त की ई। नई बिल्डिंग में प्रशासनिक कार्यालय को शिफ्ट करने बारे कोई धनराशि सिविल अस्पताल को प्राप्त हुई या नहीं। यदि धनराशि मिली तो शिफ्टिंग के समय खर्च की गई धनराशि का पूर्ण ब्यौरा रिकॉर्ड व नियमावली सहित उपलब्ध कराने के लिए सीएम फ्लाइंग ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है।

 

कार्यालय में पत्र आया हैः डॉ. मनजीत सिंह

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह का कहना है कि तत्कालीन सिविल सर्जन के कार्यकाल में अस्पताल के भवन निर्माण के लिए मिली ग्रांट व इसके खर्च से संबंधित सीएम फ्लाइंग का पत्र कार्यालय में आया है। पत्र में जो जानकारी मांगी गई है वह रिकॉर्ड उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed