फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raids Bikaner's warehouse and Gomti Mohalla's house

सीएम फ्लाइंग ने बीकानेर के गोदाम और गोमती मोहल्ला के घर में की छापामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids Bikaner's warehouse and Gomti Mohalla's house
सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। त्योहारों के लिए मिठाइयां तैयार कर रहे मिष्ठान भंडारों पर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। सीएम फ्लाइंग ने जगाधरी वर्कशाप रोड पर आईटीआई के समीप स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के पीछे बने गोदाम पर रेड की। टीम में शामिल खाद्य एवं सुरक्षा इंस्पेक्टर ने गोदाम से गुलाब जामुन, पनीर, डोडा बर्फी, कलाकंद और मावा के सैंपल लिए। इस गोदाम में बिना अनुमति के स्ट्रीम भट्ठी लगाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भी मिष्ठान भंडार के संचालक को नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन

भट्ठी लगाने के लिए नगर निगम से भी एनओसी नहीं ली गई थी। इसलिए निगम भी अब इसमें कार्रवाई करेगा। रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की भट्ठी लगाने से हादसा होने की संभावना रहती है। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग ने गोमती मोहल्ला स्थित एक घर में बनाई जा रही मिठाइयों के मामले में भी कार्रवाई की। इस दौरान जिला गुप्तचर विभाग का स्टाफ भी शामिल रहा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग अंबाला के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम सबसे पहले बीकानेर मिष्ठान भंडार के पीछे बने गोदाम में पहुंची। टीम ने पाया कि मिठाइयां तैयार करने में साफ सफाई का ध्यान कतई नहीं रखा जा रहा है। इसके लिए संचालक को सफाई का प्रबंध करने को कहा। गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में तैयार मिठाइयां मिली। बीकानेर मिष्ठान भंडार वाला नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी का जानकार है। इसलिए सूचना पाते ही प्रवीण शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संचालक से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। टीम को अपनी कार्रवाई करने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के दस्तावेज दिखाने को कहा
बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम में कुछ किशोर भी काम कर रहे थे। टीम ने आशंका जताई कि इनकी उम्र 14 साल से कम हो सकती है। टीम ने मिष्ठान भंडार के संचालक को किशोरों की उम्र से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा। जांच के दौरान सभी किशोरों की उम्र 14 साल से अधिक पाई गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने यहां कई घंटे तक कार्रवाई की।
घर में घरेलू गैस सिलिंडरों से तैयार की जा रही थी मिठाई
सीएम फ्लाइंग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोमती मोहल्ला में रजत कुमार के घर पर रेड की। यहां घर के अंदर ही त्योहारों के लिए मिठाइयां बनाई जा रही थी। टीम ने यहां से गुलाब जामुन के सैंपल लिए। यहां से 60 से 70 किलोग्राम मावा भी बरामद किया गया। इस दौरान यहां दो घरेलू गैस सिलिंडर भी मिले। इन्हीं सिलिंडरों से मिठाइयां बनाई जा रही थी। जबकि नियमानुसार घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। व्यावसायिक प्रयोग के लिए 19 किलो का सिलिंडर लेना होता है। परंतु महंगा होने के कारण लोग इसके बजाय 14 किलोग्राम वाले सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा यहां एक डीजल चलित भट्ठी भी मिली।

मिठाइयों के सैंपल लिए हैं : दिनेश कुमार
सीएम फ्लाइंग अंबाला के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम और गोमती मोहल्ला स्थित एक घर में रेड की गई है। दोनों जगहों पर मिठाई बनाने में सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगे। स्ट्रीम भट्ठी मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम भी इसमें कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed