{"_id":"672e76f2d4943e77b7065be6","slug":"cm-flying-raided-the-liquor-shop-and-sealed-it-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128085-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने शराब के ठेके पर दी दबिश, लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने शराब के ठेके पर दी दबिश, लगाई सील
विज्ञापन
शराब ठेके पर कार्रवाई करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
प्रतापनगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने हथिनीकुंड स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। छापे के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने शराब के ठेके से संबंधित सभी दस्तावेज, लोकेशन और अन्य गतिविधियों की जांच की। टीम ने शराब के ठेके को सील कर दिया है। खास बात है कि एक दिन पहले फैजपुर के ग्रामीणों ने शराब के ठेके को बंद करने की मांग की थी। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सीएम फ्लाइंग टीम के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि हथिनीकुंड में शराब का ठेका आबकारी विभाग के नियमों को पूरा नहीं करता। छापे के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शराब के ठेका निर्धारित दूरी से कम दूरी पर था। इसके साथ ही शराब के भी सैंपल लिए गए है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
आबकारी विभाग के निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम की सूचना के बाद वह हथिनीकुंड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे। जहां पर शराब के ठेके की दूरी को लेकर विवाद था। इसके बाद शराब के ठेके की दूरी की पैमाइश की गई जो की 220 मीटर की जगह नेशनल हाईवे से सिर्फ 98 मीटर पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए शराब के ठेके पर जुर्माने की प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार की गई। जब तक शराब का ठेका निश्चित दूरी पर शिफ्ट नहीं होगा। तब तक के लिए उसको सील कर दिया गया है।