{"_id":"6685f992093a7d3b930e8155","slug":"cm-flying-collected-records-of-illegal-colonies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121436-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने अवैध कॉलोनियों का जुटाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने अवैध कॉलोनियों का जुटाया रिकॉर्ड
Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को नाका जोड़ियों, खड्डा कॉलोनी, शादीपुर, दौलतपुर, खजूरी रोड पर स्थित अवैध कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग की टीम में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अलावा नगर निगम के कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने सभी अवैध कॉलोनियों को लेकर रिपोर्ट तैयार की। जल्द ही इन कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को बारिश की वजह से टीम ने किसी पर कार्रवाई नहीं की।
सीएम फ्लाइंग में शामिल सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र शर्मा व बलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को घंटों जांच की गई। सबसे पहले टीम जोड़ियां नाका पहुंची। यहां खड्डा काॅलोनी में अवैध काॅलोनी मिली। उनके साथ डीटीपी विभाग के जेई राज सिंह मौजूद थे। जेई ने टीम को बताया कि इस मामले को लेकर पहले से मुकदमा दर्ज है। इसके बाद टीम खजूरी मोड़ पहुंची। यहां बनी मस्जिद टूटी हुई मिली, लेकिन यहां पानी के लिए नल लगे मिले। इस पर सीएम फ्लाइंग ने डीटीपी को कार्रवाई के लिए कहा गया है।