{"_id":"63ff9df5eed37fe9fc0c14c4","slug":"cm-flying-caught-four-including-ca-in-reiki-of-officers-yamuna-nagar-news-c-18-1-46549-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अफसरों की रेकी में सीएम फ्लाइंग ने सीए समेत चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अफसरों की रेकी में सीएम फ्लाइंग ने सीए समेत चार को दबोचा
Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खनन, सेल टेक्स व डीटीओ विभाग के अधिकारियों और स्टाफ की रेकी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। टीम को आरोपियों की गाड़ी से 116 गाड़ियों के फर्जी ई रवाना भी मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने जय महादेव नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें वह वायस मेसेज के माध्यम से अधिकारियों की लोकेशन शेयर करते थे। इसके बदले में वह प्रति ट्रक 1500 से दो हजार रुपये तक लेते थे। इन आरोपियों की पहचान लाक्कड़ निवासी सागर, आजाद, बलवंत राय कालोनी निवासी रवि भाटिया और उत्तर प्रदेश के सरसावा निवासी आशीष के रूप में हुई है। इनमें आजाद ट्रांसपोर्टर है। जबकि रवि भाटिया सीए है। टीम को आरोपियों की गाड़ी से 116 गाड़ियों के फर्जी ई रवाना भी मिले हैं।
सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्टर दलालों के माध्यम से ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने के लिए डीटीओ विभाग, माइनिंग और सेल टैक्स के अधिकारियों के वाहनों की रेकी कराते हैं। रेकी करने के लिए सागर, आशीष व संजीव जय सिटी में फ्लैट में रहते है, क्योंकि डीटीओ विभाग का स्टाफ जय सिटी में रहता है।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा और गुलाबनगर चौक के पास स्विफ्ट कार में बैठे सागर व आशीष को पकड़ा। हालांकि इस दौरान दूसरी कार में बैठा आरोपियों का एक साथी संजीव भाग निकला। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह आजाद के कहने पर यह रेकी करते हैं। आजाद रोड लाइंस नत्थनपुर फर्म का संचालक है। इस फर्म के नाम से कटे बिल आरोपियों की गाड़ी से मिले। 143 गाड़ियों के बिल मिले हैं। जांच करने पर 116 बिलों पर गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं था। जिस पर टीम ने आजाद को बुलवाया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उससे फर्जी बिलों के बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपने सीए रवि भाटिया का नाम लिया। जिस पर टीम ने उसे भी पकड़ा। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने आजाद के कहने पर ही यह बिल तैयार किए थे। आजाद के मोबाइल में जय महादेव ग्रुप मिला। जिसका एडमिन चिंटू लाक्कड़ है। व्हाट्सएप चेट में वायस मैसेज के जरिए अधिकारियों की लोकेशन शेयर की गई थी।
शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई खुलासे सामने आएंगे।