फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds remained, it did not rain

Yamuna Nagar News: छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Sun, 06 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained, it did not rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे आमजन को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। किसानों को सुबह ही छाए बादलों से बरसात की उम्मीद थी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। वहीं बादल छाए रहने से पार्कों में लोगों की भीड़ रही।
मौसम विभाग ने पांच छह जुलाई को तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। परंतु पहले दिन बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। बादल छाए रहने और दोपहर बाद निकली हल्की धूप से लोगों को थोड़ी बहुत उमस का सामना करना पड़ा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार छह से 10 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बरसात होने की संभावना है। गत सप्ताह हुई तेज बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसके चलते किसान भी खेतों में आसानी से काम कर पा रहे हैं। धान का सीजन होने के कारण किसानों को अब गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार के बाद से जिले में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले शहरी क्षेत्र में जरूर आधा घंटा बारिश हुई थी। अब खेतों में धान की रोपाई का कार्य लगभग समाप्ति की और है। बिना बारिश के खेत भी पानी के बिना खाली होने लगे हैं। ऐसे में इस समय किसानों को बारिश की काफी जरूरत है।

आगामी एक सप्ताह बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। किसानों के लिए बरसात फायदेमंद रहेगी। जो किसान रोपाई करने से रह गए हैं वह तैयारी कर लें। कभी भी बारिश हो सकती है। - डॉ. अजीत कुमार, मौसम वैज्ञानिक, केवीके दामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed