{"_id":"661c5da9dcd24395d505fca4","slug":"clouds-covered-the-sky-mercury-dropped-due-to-drizzle-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117406-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी से गिरा पारा
Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में रविवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय शहरी क्षेत्र में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई। वहीं रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं धूप नहीं निकलने के बाद भी उमस की स्थिति रही।
खराब मौसम को देखते हुए किसानों ने खेतों में गेहूं की कटाई भी तेज कर दी है। खेतों में गेहूं की कटाई कंबाइन से कराई जा रही है ताकि तुरंत गेहूं को मंडी में बेच सकें। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अभी चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। इसलिए कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह गेहूं के खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध रखें।
मंडियों में 23769 एमटी गेहूं खरीदा, 6842 एमटी उठान
कटाई में तेजी आने से जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक भी बढ़ने लगी है। अभी तक सभी 13 मंडियों में 23769 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से उठान केवल 6842 एमटी गेहूं का हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 8625 मीट्रिक टन, हैफेड ने 11181 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोशन ने 3963 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 3933 मीट्रिक टन, छछरौली मंडी में 322 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 623 मीट्रिक टन, जगाधरी मंडी में 4079 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 321 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 339 मीट्रिक टन, प्रतापनगर मंडी में 446 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 5844 मीट्रिक टन, रादौर में 4552 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 1028 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 658 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 1573 मीट्रिक टन, यमुनानगर मंडी में 51 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।